जौनपुर, मई 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार के समीप मंगलवार की देर रात बरातियों से भरी बस बिजली पोल से टकरा गई। जिसके चलते बस में बैठे पांच बराती मामूली रुप में घायल हो गए। बगल में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरहम पट्टी करा कर छोड़ दिया गया। सुरीस गांव निवासी कोटेदार राज कुमार चौधरी की बहन की शादी थी। बरात चंदौली जनपद के सकलडीहा से आई थी। बस को गांव के बाहर बरदहिया बाजार के समीप सड़क पर साइड में लगाने के दौरान विद्युत पोल टकरा गई। घटना के बाद आपूर्ति बंद करायी गई। यह भी पढ़ें- बारातियों से भरी बस विद्युत पोल से टकराई, पांच घायल बस की गति बिल्कुल धीमी थी इसलिए ज्यादा चोट किसी को नहीं आई। पांच बरातियों को हल्की चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...