मथुरा, मार्च 7 -- कोसीकलां। नगर के वाटर वर्क्स में बन रहे बारातघर का गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर एवं पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्हें निर्माण में घटिया सामग्री मिलने पर नाराजगी जताते हुए सामग्री को परीक्षण के लिए लैब भेजने एवं अब तक लगी खराब सामग्री को हटाने के आदेश दिए। डिप्टी कलेक्टर ने निर्माण विभाग के जेई ब्रजेश कुमार के साथ मोहल्ला हरदेवगंज स्थित वाटर वर्क्स में बन रहे बारातघर का निरीक्षण किया। यहां निर्माण में प्रयुक्त हो रही घटिया ईंटें एवं लेंटर में कम मोटाई की सरिया पाए जाने पर उन्होंने सभी निर्माण सामग्रियों की जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने घटाघर से पंजाबी बाजार सब्जी मंडी और थाना रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी जा...