मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल में आए जल प्रलय के बाद वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में पानी छोड़ने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस क्रम में शाम छह बजे तक करीब 1.77 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़े जाने की जानकारी जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई।इसके बाद एक बार फिर जिले में गंडक के तटवर्ती इलाकों में जल स्तर बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, अधिकांश जगहों पर नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। खासकर जिला के सीमावर्ती गेज प्वाइंट डुमरिया घाट और लालगंज के अलावा रेवाघाट के पास जलस्तर स्थित बना हुआ है। यह भी पढ़ें- नेपाल के पहाड़ों पर बारिश से हर घंटे औसतन दो इंच बढ़ रहा गंडक का जलस्तर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद इसमें सोमवार की दोपहर तक 30 से 50 सेंटीमीटर तक वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है। नदी ...