बराज से छूटा पानी फैल रहा दियारा क्षेत्र में, दहशत
बगहा, अगस्त 4 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। नेपाल के तराई क्षेत्र में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से सोमवार देर शाम करीब 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके प्रभाव से मंगलवार को धनहा स्थित गौत्तम बुद्ध सेतु के निचले हिस्से के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। हालांकि अभी तक बाढ़ का पानी दियारा के गांवों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उधर, रोहुआ नाला भी उफान पर है। नाला के अगले और निचले हिस्सों में तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है। स्थिति पर प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नेपाल के तराई क्षेत्र में मंगलवार को भी लगातार बारिश होती है, तो दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में निचले इलाकों के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.