गिरडीह, मार्च 26 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-बिरनी मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब बागोडीह पंचायत अंतर्गत कोलहरिया गांव के पास बराकर नदी पर बने पुल से एक बोलेरो वाहन लगभग 12 फीट नीचे नदी में जा गिरा। इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो उस समय खाली थी और उसमें अकेला चालक ही था। जानकारी के अनुसार, बोलेरो लालोकोनी गांव से बिरनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोलहरिया के समीप पुल पार करते समय चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पुल से नीचे नदी में गिर गया। हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के सोनबीरि गांव निवासी 20 वर्षीय अजय दास के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण ...