सासाराम, जुलाई 9 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बरांव पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को 2370 मतदाताओं ने मतदान किया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रविराज ने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 के लिए बरांव पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचित प्रतिनिधि खुशबू कुमारी ने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। जिस कारण यह पद रिक्त था। उक्त पद के लिए पंचायत के कुल 14 बूथों पर मतदान कराया गया। जिसमें समिति पद के लिए कर्मकिला गांव निवासी अनिता देवी व बिशुनपुर गांव निवासी वैजयंती देवी ने नामांकन दाखिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.