साहिबगंज, अगस्त 2 -- साहिबगंज। संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल उर्फ हमीद फुएगो से सम्पर्क रखने के आरोप में बरहड़वा से गिरफ्तार युवती के मोबाइल से पूरे नेटवर्क का राज खुल गया है। पश्चिम बंगाल एसआइटी ने युवती के मोबाइल को जब्त कर पुराने डिलिट चैट को रिकॉवरी का प्रयास कर रही है। इसके लिए मोबाइल को फॉरेंसिक जांच को एफएसएल भेजने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि युवती के मोबाइल से कई ऐसे चैट मिले हैं,जिससे पाकिस्तानी नेटवर्क का खुलासा होता है। मोबाइल के चैट से पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री के पुत्र के अपहरण से लेकर दिल्ली में इस महीने बम विस्फोट करने की योजना से जुड़ी जानकारी एसआइटी को हाथ लगी है। दरअसल, केंद्रीय खुफिया महकमे के इनपुट पर युवती को पहले पूछताछ के लिए बरहड़वा थाना पुलिस ने थाना बुलाया था। प्रारंभिक पूछताछ व मोबाइल के चैट को द...