साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत में शनिवार को बीडीओ सन्नी कुमार दास ने आवास योजनाओं का औचक निरीक्षण कर करीब 15 लाभुकों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। कई स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि कुछ लाभुकों द्वारा किस्त प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने या बीच में ही कार्य रोक देने की बात सामने आई। बीडीओ ने संबंधित लाभुकों को कड़ी चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। मौके पर आवास समन्वयक लखन मुर्मू, पंचायत सचिव पयम साहा, मुखिया फूल बेसरा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...