बरहड़वा में रेल ट्रैक से युवक का शव बरामद
साहिबगंज, जून 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे जंक्शन के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक से रेल पुलिस ने करीब 28 साल के एक युवक का शव बरामद किया है। रेल पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बरहरवा के पोद्दो पोखर के ब्रह्मदेव तुरी (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि शाम ब्रह्मदेव तुरी साहिबगंज में मजदूरी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन से साहिबगंज जा रहा होगा। इसी दौरान ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि वह किस ट्रेन से गिरा और घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी, छह एवं दो वर्ष की दो बेटियां तथा चार साल का एक पुत्र छोड़ गया है। इधर, रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.