साहिबगंज, मार्च 28 -- बरहड़वा। रामनवमी पर बरहड़वा शहर शुक्रवार को भक्तिमय हो गया। श्री श्री सार्वजनिक मां बिंदुवासिनी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर से भव्य रामनवमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों रामभक्त शामिल हुए। जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्ग व ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन के नेतृत्व में किया गया। नगाड़ा, डीजे, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस बिंदुवासिनी मंदिर से निकलकर झिकटिया, पलटनिया रोड, पतना चौक, मेन रोड, स्टेशन चौक, सब्जी मंडी, थाना रोड होते हुए हाटपाड़ा पहुंचा। इसके बाद पुन: हाटपाड़ा से स्टेशन चौक, पहाड़ी बाबा चौक होते हुए मंदिर परिसर में समापन हुआ। जुलूस में रामगढ़ से आए तासा पार्टी...