बरहड़वा में तीन दिनों में 38,267 बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक
साहिबगंज, जून 30 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को समापन हो गया। अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के कुल 38,267 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान के संचालन के लिए 235 टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान कुछ आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीएलओ कार्य में लगाए जाने के कारण अभियान के संचालन में शुरुआती स्तर पर कुछ परेशानी हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की बेहतर योजना और टीमों के समन्वित प्रयास से निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर लिया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन शाम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में इवनिंग ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी 49 सुपरवाइजरों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। छूटे हुए बच्चों तक पहुंच सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.