साहिबगंज, जून 19 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत फलदार वृक्षों से प्राप्त आम की बेहतर मार्केटिंग एवं किसानों को व्यापारियों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को बरहड़वा प्रखंड मुख्यालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला लगेगा। बीडीओ सन्नी कुमार दास ने पत्र जारी कर जेएसएलपीएस के बीपीएम, सभी मुखिया, पंचायत सचिव, बागवानी सखी एवं मनरेगा बागवानी तालुकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मेला का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा। बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए फलदार वृक्षों से उत्पादित आम की प्रदर्शनी, विपणन तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- मनरेगा की बागवानी योजना से किसानों को मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता मेले के माध्यम से किसानों और व्यापारियों के...