साहिबगंज, फरवरी 26 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । शहर के सब्जी मंडी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से शुक्रवार को श्री श्याम भक्त मंडली की ओर से विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पटवारी धर्मशाला तक पहुंचेगी। मंडली के राजकुमार पटवारी ने बताया कि शुक्रवार को फाल्गुन शुक्ल एकादशी एवं शनिवार को द्वादशी के अवसर पर पटवारी धर्मशाला में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मशहूर भजन गायक-गायिकाओं के द्वारा श्री श्याम प्रभु की ज्योति, कीर्तन, नृत्य व नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम शुक्रवार की संध्या 7:30 बजे से रात्रि 1 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...