साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को डीसी ने बरहरवा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। करीब 20 दिनों से रिक्त पड़े इस पद पर नियुक्ति होने से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रखंड क्षेत्र के किसी भी आम नागरिक को राशन, आपूर्ति या कार्यालय संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए वे जल्द ही विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। बीते 19 मार्च को दुमका से पहुंची एसीबी की टीम ने तत्...