साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- बरहड़वा। नगर के वार्ड संख्या 3 में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पप्पू दूबे के घर के पास से हनुमान मंदिर होते हुए अर्जुन रविदास के घर तक पाइप लाइन लगाया गया है। यह जानकारी नगर पंचायत के ईओ दीपक कुमार ने दी है। पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान बीते मंगलवार को ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने की बात कही गई थी। कांग्रेस प्रखंड महासचिव निताय सरकार ने पाइप लाइन बिछाने एवं नल लगवाने में सहयोग किया । इधर, वार्ड तीन में पाइप लाइन बिछाने व नल लगवाने की कार्य को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने 100 फीट ओर पाइप लाइन बिछाने की मांग की गई। बरकत खान ने तुरंत ईओ से वार्ता की। इस पर ईओ दीपक कुमार ने कहा कि गु...