बरहड़वा : ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत
साहिबगंज, जून 24 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के सातगाछी पंचायत के मालिन गांव में मंगलवार शाम ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मालिन गांव के अर्जुन साहा (33) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अर्जुन साहा मंगलवार शाम अपने खेत में धान का बिचड़ा छीटने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। खेत में काम करने के दौरान वह ठनका की चपेट में आ जाने से अचेत हो गए। घटना के बाद आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर बरहरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया है. यह भी पढ़ें- बलिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.