साहिबगंज, जुलाई 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। मोके पर उन्होंने प्रखंड की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- बरहेट: इलाज के अभाव में मरीज की मौत पर होगी कड़ी कार्रवाईस्वास्थ्य सेवाओं का जायजा सीएस ने स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाए। बैठक में सिविल सर्जन ने सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी एवं सहियाओं से उनके कार्यों, वेतन, प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव), ओपीडी में मरीजों की संख्या तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि आम लोगों ...