काशीपुर, मार्च 7 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत बरहैनी में शनिवार को न्याय पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से गोद भराई कार्यक्रम हुआ। 35 गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोद भराई की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना है। सुपरवाइजर जानकी जोशी और प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को उचित खानपान और टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा जोशी, अनीता गुप्ता, दमयंती, मुन्नी, भागा देवी, अनीता, बलजीत कौर, संतोष देवी, अंजू, सुमन, शांति देवी, उर्मिला पाठक, पूजा देवी, रेखा सैनी, संगीता आर्य, रेखा सेन, गीता, कर्मावती और भावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.