साहिबगंज, जून 27 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के सिमड़ा मोमिन टोला में 63 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगा है। इसके लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का आभार जताया है। सिमडा मोमिन टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव वाले अंधेरे में रहने को विवश थे । ग्रामीणों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी व सचिव मुजीबुर्रहमान को इसकी लिखित सूचना दी। इधर, ट्रांसफार्मर लग जाने से शुक्रवार को झामुमो के पंचायत सचिव सिकंदर मोमिन ,मुजिबुर रहमान, जियाउर अंसारी, अब्दुल कलाम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विधिवत फीता काट कर इसका उद्घाटन किया । यह भी पढ़ें- खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदला गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...