साहिबगंज, अगस्त 28 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रांची) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बरहेट प्रखंड के सिंगा गांव में 'नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करने के लिए मेगा ड्राइव, प्रथम चरण' के तहत विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत न्याय मित्रों द्वारा ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, नि:शुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र व जरूरतमंद लोगों को संबंधित योजनाओं एवं विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्ग...