साहिबगंज, फरवरी 13 -- बरहेट । क्षेत्र के इस्लामिक शिक्षण संस्थान मदरसा जामिया इस्लाहूल मोमेनिन (बरहेट) में दो दिवसीय जलसा का शुभारंभ शनिवार से हो रहा है । पहले दिन का जलसा मगरीब के नमाज के बाद शुरू होगा । रात भर मौलाना की तकरीर होगी । तकरीर में समाज में फैली बुराई और कुरीतियों को खत्म करने और अच्छाई को अपनाने के लिए धर्मशास्त्र के हवाले श्रोताओं को उपदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का दूसरा दिन शाम को दस्तारबंदी , मदरसा संचालन के लिए चंदा का कार्यक्रम के बाद बाहर से आए हुए धार्मिक वक्ताओं की तकरीर सुबह चार बजे तक होगी। इसे लेकर मदरसा के सदर मुजीबुर रहमान ने कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। मौके पर जलसा का सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जलसा में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश ...