साहिबगंज, सितम्बर 28 -- साहिबगंज। भारत निर्वाचन आयोग (नई दिल्ली) के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने सोमवार को बरहेट के वन प्रमंडल के अतिथि भवन में एसआइआर 2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि बरहेट (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले आदिवासी व पहाड़िया समुदाय के पात्र मतदाताओं का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से विलोपित नहीं हो।

समीक्षा विवरण मतदाता सूची में किसी भी अपात्र अथवा विदेशी व्यक्ति का नाम शामिल न हो। उन्होंने एसआइआर 2026 के तहत प्राप्त दावा व आपत्ति से संबंधित दस्तावेजों व अभिलेखों का जायजा लिया। इस दौरान दस्तावेजों व अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संधारण सुनिश्चित करने के निर्द...