साहिबगंज, अगस्त 17 -- बरहेट पेंशन फर्जीवाड़ा: मामले की तीन मुख्य आरोपी रिमांड पर - पांच और बिचौलिए भेजे गये जेल बरहेट l सामाजिक सुरक्षा पेंशन फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने तीन प्रमुख आरोपियों अब्दुल अहाब, मुन्ना अंसारी और कबीर अंसारी को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ से मामले में कई नए नाम सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिचौलियों, सीएससी व ऑनलाइन कैफे संचालकों तथा प्रखंड-पंचायत स्तर से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही पेंशन दिलाने के नाम पर कथित रूप से 5 हजार से 12 हजार रुपये तक की वसूली और उसके लेन-देन की भी पड़ताल हो रही है।

मुख्य आरोपी और संदिग्धों की गिरफ्तारी मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर पांच अन्य संदिग्ध...