साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को रक्तदान शिविर मे 12 लोगों ने रक्तदान किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कर्मकार, डॉक्टर संतोष टूडू,डाक्टर प्रत्यूष कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। शिविर में सबसे पहले चिकित्सक डॉक्टर संतोष टुडू ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक किया। मौके पर चिकित्सक डॉक्टर इफत अली, शिक्षक अमित प्रमाणिक, संजय बासुकी, विजय भगत, अब्दुल गनी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में लैब टेक्नीशियन मो. जाहीद, निशा खातून, विजय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिविर में 75 यूनिट एकत्र हुआ रक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...