साहिबगंज, जून 2 -- रहेट । थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस घटना में कुल 16 लोग घायल हो गया है। गंभीर घायल 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष भोगनाडीह व दूसरा पक्ष फूलभंगा का है। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होते-होते दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए । यह भी पढ़ें- बढ़ईया टोला में खूब चले लाठी डंडे, एक दर्जन घायलघटनाक्रम दोनों पक्ष में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस क्रम में धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इस घटना में फूलभंगा के नूर मोहम्मद अंसारी (50), जलालुद्दीन अंसारी (30), अब्दुल्लाह अंसारी (35), खलील अंसारी( 45 ), बिलकिस बीवी (45) , शरीफन बीबी (28) एवं भोगनाडीह के आस मोहम्मद अंसारी(36), अख्तर अंसारी(30), नूर इस्लाम अंसारी(35), फारू...