बरही सीएचसी से दस्तक अभियान का शुभारम्भ
गोरखपुर, जुलाई 2 -- ब्रह्मपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष संचारी रोग नियन्त्रण दस्तक अभियान सीएचसी बरही से प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक डॉ. ईश्वरलाल ने शुभारंभ किया। यह अभियान 01 से 31 जुलाई तक चलेगा। डॉ. ईश्वरलाल ने बताया कि गांव में आशा व स्वास्थ्यकर्मी जाकर साफ सफाई, मच्छर से बचाव आदि सुरक्षा उपाय के बारे में जागरूक करेंगे। बुखार से पीड़ित रोगी की सूची बनाकर पीएचसी सीएचसी पर सूचना देना होगा, ताकि बीमारी से राहत दिलाया जा सके। इस दौरान डॉ. फतेह बहादुर, डॉ स्नेहा पाण्डेय, डॉ. शालिनी गौतम, फर्मासिस्ट रामकृपाल तिवारी, एपी सिंह, एलटी सत्येन्द्र नाथ दुबे, नूर आलम सिद्दीकी, स्टाप नर्स शशिकला व पुष्पा यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़ें- संचारी रोग से बचाव के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.