हजारीबाग, अगस्त 12 -- बरही प्रतिनिधि। छात्रों की मांगों के समर्थन में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरही बंद कराया। कुछ समय के लिए दुकानें बंद रहीं फिर खुल गई। भाजपा कार्यकर्ता झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बरही चौक से मार्च करते हुए थाना परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और बैनर थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। पुलिस को गिरफ्तारी देने वालों में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, परमेश्वर यादव, रामेश्वर यादव, प्रकाश ठाकुर, धनश्याम यादव, अशोक यादव, मनोज साव, उपेन्द्र नारायण सिंह, कमलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, अशोक सिंह, पप्पू चंद्रवंशी, दिनेश साव, संतोष ठाकुर, मोतीलाल चौधरी, विरेन्द्र यादव, गौतम सिंह, सुरेन्द्र यादव, विश्वेश्वर यादव, संतोष निषाद, ज्योतिष यादव, राजन या...