लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखण्ड क्षेत्र के बरही गांव में पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में ढेलामार होली मनाई।अपने आप मे अनूठी बरही गांव का ढेलामार होली काफी प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। रंग-अबीर से होली खेलने के बाद गांव के लोग गाजे-बाजे के साथ ढेलामार होली की रश्म निभाते हैं। इस दौरान महिला, पुरुष, बच्चे और बच्चियां पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। मान्यता है कि इस परंपरा में भाग लेने वाले भक्तों को दैविक शक्ति प्राप्त होता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस आयोजन में केवल गांव के लोग ही भाग लेते हैं। इस परंपरा का पालन पूरी सावधानी के साथ किया जाता है। ढेलामार होली के दौरान फगुआ डांड देवी मंदिर के समीप खूंटा उखाड़कर दौड़ने की परंपरा है,...