बरही में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 11 से, कोडरमा के श्याम प्रेमियों में उत्साह
कोडरमा, जून 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री श्याम कृपा मंडल बरही के तत्वावधान में 11 व 12 जून को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है व आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। संस्था के संस्थापक व युवा धर्म प्रचारक नित्यानंद दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव के तहत 11 जून को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 12 जून को विशाल श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। आयोजन की सफलता के लिए श्री श्याम कृपा मंडल के अध्यक्ष टुन्नु केशरी के नेतृत्व में मंडल के सदस्य लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मंडल के प्रतिनिधिमंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.