हजारीबाग, जुलाई 4 -- बरही, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय बरही में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष हीरामन साव और संचालन ट्रस्ट के सचिव कृष्णा प्रजापति ने किया। छात्र छात्राओं और पुस्तकालय के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और युवाओं के प्रति उनके प्रेरणादायी विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कृष्णा प्रजापति, संजय कुमार दुबे, एस.के. शर्मा, एस.के. दत्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, नितेश कुमार, आलोक कुमार, राज आर्यन, मुकेश राम, आकाश कुमार, रंजीत सिंह, विकास कुमार एवं प्रिंस कुमार समेत अनेक युवा विद्यार्थी शामिल थे। यह भी पढ़...