हजारीबाग, मई 4 -- बरही, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय ट्रस्ट पुस्तकालय का संचालन करेगी। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो हीरामन साव एवं सचिव कृष्णा प्रजापति ने बताया कि स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का बेहतर कलर में रंग रोगन किया गया है। पुस्तकालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय परिसर को सीसीटीवी कैमरा एवं वाईफाई से लैस किया गया है। संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार दत्त, सचिव संजय कुमार दुबे एवं एडमिशन प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अब पुस्तकालय का संचालन विधिवत किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- कमला नारायण इंटरनेशनल स्कूल में पुस्तकालय का उद्घाटन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करन...