बरही पुलिस ने पांच फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया
हजारीबाग, अप्रैल 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही थाना पुलिस ने बरही थाना में दर्ज मामले के पांच फरार अभियुक्तों के घर न्यायालय ने हाजिर होने के लिए इश्तेहार चिपकाया। फरार अभियुक्त रजनीश कुमार बरही थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव का रहने वाला है। दूसरा वारंटी बरही उजैना के रहने वाली महिला हैं जिसके घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। तीसरा वारंटी गौरियाकरमा के रहने वाला आनंद कुमार चौधरी है जिसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। चौथा वारंटी गौरियाकरमा के ही रहने वाला संजय कुमार स्वर्णकार है और पांचवां वारंटी बरही के उजैना गांव के रहने वाला राजू राणा है जिसके घर पर न्यायालय में हाजिर होने के लिए इश्तेहार चिपकाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.