हजारीबाग, जुलाई 21 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही डीएवी स्कूल में राष्ट्रगान के साथ डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2026 क्लस्टर-4 स्तरीय खो-खो एवं शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने संघ के पदाधिकारियों एवं निर्णायकों को पौधा देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। खो खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग अंडर-14 में रजरप्पा की टीम प्रथम तथा कोडरमा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में डीएवी बरही प्रथम तथा डीएवी केदला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 में डीएवी रजरप्पा की टीम प्रथम एवं डीएवी बरही की टीम द्वितीय स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Kodarma News: क्लस्टर स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में कोडरमा के खिलाड़ियों का दबदबा बालक वर्ग अंडर-14 में डीएवी कोडरमा की ट...