उरई, जनवरी 5 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरही गांव के प्राथमिक विधालय में लगे बिजली विभाग के कैम्प की जानकारी गांव में दे रही बिजली विभाग की टीम पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एक संविदा कर्मी घायल हो गया जबकि हमलावर ग्रामीणों ने एक कर्मचारी का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डालें। घटना को लेकर कालपी कोतवाली में बिजली विभाग के अवर अभियंता ने तहरीर दी है। कालपी कोतवाली में तहरीर देकर विधुत विभाग के अवर अभियंता सत्य प्रकाश, अभिषेक आदि कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर को बरही गांव के प्राथमिक विधालय में कैम्प विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया था जिसके बाद गांव में टीम के साथ लोगों को घर घर जाकर बिल जमा करने के लिये प्रेरित किया जा रहा था। उसी समय गांव के ही धर्मेंद्र (कल्लू) के घर के समीप जैसे ही...