हजारीबाग, फरवरी 3 -- बरही, प्रतिनिधि। अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बरही पुलिस के अभियान के तहत पडरिया गांव में पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार 250 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया। जावा महुआ गांव से दूर खेत और जंगल झाड़ के बीच जमीन के नीचे नीला ड्राम में जमा कर रखा गया था। वहीं पर जावा महुआ से शराब बनाया जाता था। अभियान में थानाप्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। पुलिस के छापामारी के पहले ही अवैध शराब बनाने वाले कारोबारी फरार हो गए थे। थानाप्रभारी ने जावा महुआ को नष्ट करते हुए कहा कि अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान जारी रहेगा। थानाप्रभारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.