बरही के दीपक गुप्ता बने कांग्रेस के जिला महासचिव, हर्ष
हजारीबाग, जुलाई 2 -- बरही। हजारीबाग जिला में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए बरही के दीपक गुप्ता को हजारीबाग जिला कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया गया है। जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष जेपी पटेल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। दीपक गुप्ता इससे पूर्व ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। आभार जताते हुए दीपक गुप्ता ने कहा कि वे संगठन को धरातल पर मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.