हजारीबाग, जनवरी 4 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के तिलैया रोड उजैना के ताला बंद घर में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगद और सोने चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। तालाबंद घर के मालिक राजेंद्र प्रसाद आर्य अपने परिवार के साथ अपनी बेटी के घर दिल्ली गए थे। शुक्रवार की रात घर में हुई चोरी की जानकारी उनके पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल फोन पर दी। राजेन्द्र प्रसाद आर्य ने चेचाई गांव थाना कोडरमा की रहने वाली अपनी बहन जयंती देवी इसकी जानकारी दी और घर में चोरी हुए सामानों की जानकारी लेने के लिए कहा। जयंती देवी चेचाई गांव से अपने भाई राजेंद्र प्रसाद आर्य के घर आयी तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। घर के अंदर बने तीन कमरों के दरवाजे टूटे हुए हैं। घर के अलमीरा और पलंग में रखा सामान बिखरा हुआ है। चोरी गए समानों की जांच पड़ताल की तो भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.