सराईकेला, मार्च 2 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बरहाई गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला सरायकेला ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोहित साहू के सौजन्य से प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे संतोष कुमार संगम ने यज्ञ हवन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से समाज के विकास, शांति एवं सद्भावना के लिए वेद-पुराणों में बताए गए आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति अपने जीवन में सदाचार, संस्कार और नैतिक मूल्यों को नहीं अपनाएगा, तब तक स्वस्थ और सशक्त समाज की स्थापना संभव नहीं है। कार्यक्रम में भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ-हवन कर कुसंस्कारों का त्याग कर सुसंस्कार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.