साहिबगंज, जून 13 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। मालदा रेल मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए विशेष वेलनेस हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रेलवे कर्मियों और उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 102 रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मालदा मंडल रेलवे अस्पताल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. राजरसी पॉल, डॉ. अथिरा एवं डॉ. सूतीरथा बडाउल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, रक्त जांच, बुखार सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य...