सीवान, मार्च 22 -- सीवान सदर प्रखंड के बरहन गोपाल गांव में निर्मित मां दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मां दुर्गा के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में लाल-पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। कलश यात्रा बरहन पंचमंदिरा से शुरू हुईं। 5100 श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर बिंदुसार, आकोपुर, ओरमा, बांसोपाली कोठी होते हुए बरहन दाहा नदी छठ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरीं। कलश यात्रा में बैंड-बाजे के साथ हाथी, घोड़ा व ऊंट आदि भी शामिल थे। वहीं कलश यात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में रामलीला, रासलीला व भजन-कीर्तन समेत कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिवसीय प्रतिमा प्राण...