सीवान, मार्च 17 -- सीवान,। सदर प्रखंड के बरहन गोपाल गांव में इन दिनों पूरी तरह वातावरण भक्तिमय हो गया है। गांव में करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य मॉं दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था व श्रद्धा का नया केन्द्र बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर में मॉं दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा व विधिवत उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 20 मार्च को भव्य कलश यात्रा हाथी घोड़े के साथ निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं व युवत...