साहिबगंज, अप्रैल 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा के सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कलस्टर रतनपुर, सातगाछी, पतना, रामनगर एवं माधोपाड़ा की सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान सहियाओं को बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री सारथी योजना की जानकारी देंगी और समुदाय को इसके प्रति जागरूक करेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। यह प्रशिक्षण शिविर एसजीआरएस एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें जिला समन्वयक ताजुद्दीन अंसारी ने सहियाओं को विस्तार से प्रशिक्...