जमुई, नवम्बर 11 -- बरहट । निज संवाददाता विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के तहत बरहट प्रखंड में आज (मंगलवार )मतदान संपन्न होगा। प्रशासन ने मतदान से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे प्रखंड में कुल 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं प्रखंड के नौ पंचायतों में कुल 68 हजार 54 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिनमें 35 हजार 868 पुरुष, 32 हजार 185 महिलाएं और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। बनाए गए 3 मॉडल मतदान केंद्र - प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय चोरमारा केंद्र संख्या 220 ,कृत्यानंद उच्च विद्यालय मलयपुर बायां भाग केंद्र संख्या 243 तथा प्लस टू मलयपुर हाई स्कूल केंद्र संख्या 245 को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। इन केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.