देवरिया, अप्रैल 9 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सतर्कता विभाग लखनऊ की टीम गुरुवार को नगर पालिका गौरा बरहज की पूर्व अध्यक्ष रेनू जायसवाल के घर पहुंची। टीम ने नपा और रजिस्ट्री कार्यालय में भी अभिलेखों का अवलोकन किया। रेनू जायसवाल 2001 से 2006 तक नगर पालिका गौरा बरहज की अध्यक्ष रही। 2002 में इनके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न शहरों में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के सिलसिले में लखनऊ मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी कमलेश यादव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम गुरुवार को दोपहर में बरहज स्थित उनके आवास पर पहुंची। रेनू जायसवाल के घर पर न होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी। वहां से निकलने के बाद विजलेंस टीम के सदस्यों ने रजिस्ट्री कार्यालय में उनकी भूत संपत्ति से जुड़े अभिलेखों को खंगाला। टीम नगर पालिका कार्यालय में भी...