बरसौनी टोल प्लाजा पर ट्रक से 453 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसौनी टोल प्लाजा पर पुलिस ने छह चक्का ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की मात्रा 453 लीटर 700 मिलीलीटर बताई गई है। डगरूआ थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डगरूआ थानाध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरसौनी टोल प्लाजा पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बंगाल से पूर्णिया की ओर आ रहे छह चक्का ट्रक को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक से तीन प्रकार की कुल 453 लीटर 700 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। अवर निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.