घाटशिला, दिसम्बर 23 -- बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र के कदमडीहा चौक के समीप माटिहाना चाकुलिया मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम करीब 8:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल पुलिस तथा मजिस्ट्रेट के रूप में बहरागोड़ा सीओ राजाराम सिंह मुंडा की मौजूदगी में 2 किलो गांजा का पैकेट बरामद किया गया। वहीं इसमें शामिल व्यक्ति स्कुटी छोड़कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बरसोल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति स्कुटी संख्या डब्ल्यू बी 49 बी 0269 पर सवार होकर गांजा लेकर कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही बरसोल थाना के प्रभारी अभिषेक कुमार तथा मजिस्ट्रेट राजा राम सिंह मुंडा एक्शन में आ गए तुरंत उक्त जगह पर बेरीकॉडिंग लगाया गया। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी को छोड़कर तुरंत खेत की ओर दौड़ने लगा। काफी अंधेरा होने के कारण पुलिस उक्त व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.