सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनुपर। शिवरात्रि पर तीतरों में आयोजित बरसी मेले में रविवार दोपहर एक बड़ा झूला टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई। झूले पर सवार कई युवक संतुलन बिगड़ने से पास के खेतों में गिरने से घायल हो गए। गनीमत रही कि नीचे कच्ची मिट्टी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। महाशिवरात्रि पर आयोजित मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हादसे घायल हुए आशीष, अंकुर सहित अन्य युवकों ने बताया कि उनके साथ जनपद शामली के कुछ युवक भी झूले पर सवार थे। अचानक झूला टूटकर गिर पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही मेला प्रशासन ने तत्काल झूले का संचालन बंद करा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में सभी झूलों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। मेला प्रभारी ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है। झूलों के बंद होने से बच्चों और अभिभावक...