मथुरा, फरवरी 23 -- बरसाना की लठामार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी। इस होली के लिए जिला प्रशासन, नगर पंचायत और लाडलीजी मंदिर कमेटी ने बड़ी तैयारियां की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पदम फौजी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यहां आएं तो केवल होली की मस्ती में रंगने को आएं। होली के दौरान 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। काफी रंग गुलाल, रंग यहां पड़ता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जारी वीडियो में कहा है कि लठामार होली के दिन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक का समय बहुत ही कठिनाई भरा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...