मथुरा, फरवरी 25 -- नंदगांव, बरसाना से मंगलवार को नंदगांव के नंदभवन होली का न्यौता का क्या पहुंचा, समूचा नदगांव होली के उल्लास में डूब गया। बरसाना की सखियों के यहां पहुंचते ही हर कोई थिरक उठा। राधा की सखियों के प्रतिनिधि के रूप में एक टोल निमंत्रण का गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचा तो यहां हर कोई इस अद्भुत लीला को देखने के लिए लालायित हो उठा। प्रातः से ही कान्हा और उनके सखाओं को होली का न्यौता मिलने की खुशी साफ नजर आ रही थी। नंदभवन में सखियों के नृत्य के लिए सुंदर स्टेज सजाया गया। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कृष्ण बलराम को आकर्षक पोशाकें धारण करायी गयीं। प्रातः करीब 10:30 बजे सखियों का टोल नंदगांव के नंदभवन में पहुंचा। सखियों को देखकर कान्हा के सखा सतर्क हो गए। मंदिर परिसर में हल्ला मच गया कि बरसाना से न्यौता आ गया है। दर्जनों सखियों का टोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.