मथुरा, नवम्बर 9 -- मथुरा। धर्मनगरी बरसाने में अब निराश्रित वृद्धजनों के लिए अत्याधुनिक वृहद वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 150 वृद्धजनों के निवास, भोजन, चिकित्सा एवं मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर तैयार हुई इस परियोजना का क्रियान्वयन एवं संचालन समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके निर्माण कार्य का दायित्व उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। यह वृद्धाश्रम न केवल वृद्धजनों के आश्रय का केंद्र होगा, बल्कि यहां वरिष्ठ नागरिकों को पूर्ण आत्मसम्मान एवं सुरक्षा के साथ धार्मिक वातावरण में जीवन व्यतीत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.